{"_id":"5b5238cebc4c6f38afc085068709a5e2","slug":"awareness-rally-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी और इनरह्वील ने निकाली कार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी और इनरह्वील ने निकाली कार रैली
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण भारत को साक्षर बनाने के क्रम में रोटरी क्लब तथा इनरह्वील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कार रैली निकाली गई। रैली में शामिल संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पोस्टर बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। साथ ही 2019 तक संपूर्ण भारत को साक्षर बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने संस्था की गतिविधि को भी अवगत कराया। रैली गाजीपुर तिराहा पर आकर जागरूकता कार्यक्रम में तब्दील हो गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 तक संपूर्ण भारत को साक्षर बनाने का रोटरी क्लब का संकल्प लेना सराहनीय है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि वर्ष 2019 तक संपूर्ण भारत को साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया है।
एक बच्चे को स्कूल भेजने के लिए 2100 रुपये का योगदान निर्धारित है। इसके अलावा 15 वर्ष या उससे अधिक के लोग जो पढ़ लिख नहीं सकते हैं उनको एक बुक किट के माध्यम से साक्षर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में रोटरी क्लब के डा.एसएन खत्री ने कहा कि अब तक 60 प्रौढ़ साक्षरता किट वितरित की गई है। संस्था जनमानस से भी सहयोग की अपेक्षा रखती है।
कार्यक्रम के संयोजक अजीत सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सबका धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आलोक खंडेलवाल, डा. एससी तिवारी, डा. जीएस अग्रवाल, डा. पीके गुप्ता, डा. अरविंद श्रीवास्तव, डा. नम्रता श्रीवास्तव, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मधु कपूर, आशा खत्री, जयंती, नीलम, पूनम गुप्ता, सौरभ मद्धेशिया, जितेंद्र, विशाल, अतुल आदि शामिल थे।