फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Aware of not using polythene

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पालिथीन उपयोग न करने को लेकर किया जागरूक

Sat, 21 Sep 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aware of not using polythene
मऊ/मुहम्मदाबाद गोहना। प्लास्टिक स्वच्छता अभियान के तहत जिले में आज विभिन्न स्कूलों तथा समाजिक संगठनों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नगर, मुहम्मदाबाद गोहना, दोहरीघाट, रतनपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर में सिकटिया स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कमलापति त्रिपाठी ने बच्चो केे पॉलीथिन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अंजली ठाकूर, प्रियंका यादव, माला तिवारी, उज्जवला यादव, प्रेमचंद्र पाल आदि मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार अमृत मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। छात्र छात्राओं ने पॉलीथिन से होने वाले नुकसान और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव से यात्रियों को अवगत कराया। इस दौरान छात्रों ने कपडे़ से छोटे थैले बनाकर लोगों को इसके इस्तेमाल पर बल दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक और जागरूकता कार्यक्रम को देखने के लिए स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों की भीड़ जमा रही। इस दौरान बिपाशा मुखर्जी, आरडी यादव, प्रिंसिपल चांदनी रुखैयार सहित आदि मौजूद रहे। सूरजपुर संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट विकास खंड अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में दोहरीघाट ब्लाक के चौहान चौक से बस स्टेशन तक सफाई अभियान कर पॉलीथिन की सफाई की गई। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत नंद कुमार राय, शुभम मिश्रा, मनोज कुमार, हरिंद्र राजभर, मनोज कुमार सिंह, सुखदेव प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, दुर्गादत्त, राम सिगार, राकेश, रामानंद आदि मौजूद रहे। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर आज स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत ब्लॉक परिसर से बाजार होते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन परस्वच्छता ग्रही एवं ब्लॉक कर्मचारियों ने सफाई की। इस मौके पर एडीओ मुन्नी लाल पाल, अनिल श्रीवास्तव, मारकंडेय सिंह, सोनू गोंड, शैलेंद्र राजभर, गोपाल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed