फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Awarded to the participants by giving them prizes

प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित

Sun, 28 Mar 2021 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Awarded to the participants by giving them prizes
नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थी सृजनोस्तव 2021 कार्य? - फोटो : MAU
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में विद्यार्थी सृजनोत्सव 2021 का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में आयोजित किया गया। अभाविप के गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री राघवेंद्र प्रताप, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता तथा समाजसेवी राघवेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्जवलित किया। मेहंदी प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय राहुल कन्नौजिया, सोम्मैया खातून, सारती प्रजापति वरिष्ठ वर्ग में आरती प्रजापति, खुशाली गुप्ता, रेशमा खातून, रंगोली प्रतियोगिता में वर्ग में लालजी राजभर, अंजलि मौर्या, टिंकल वरिष्ठ वर्ग में शिवांगी गुप्ता, नीतू चौरसिया, सृष्टि स्वास्तिका को मिला।चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में बलवंत कुमार, वैभवी मिश्रा, प्रिया गुप्ता, वरिष्ठ वर्ग में मांशी बरनवाल, अमित सोनकर, अंजू भारती,स्लो साइकलिंग में कनिष्ठ वर्ग में मोहम्मद जुनैद, संजीव गुप्ता, विपिन यादव, वरिष्ठ वर्ग में आरती प्रजापति, प्रतिभा कुमारी, नेहा राजभर को दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में आयुष्मान वर्मा, अनन्या बरनवाल, दीपू शर्मा ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर प्रांत मंत्री राघवेंद्र प्रताप ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है जो विद्यार्थियों के प्रत्येक समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा आगे आता है तथा उनके हुनर को समाज में जागृत करने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed