Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Avinash Cricket Academy defeated Vedant Cricket Club by 4 wickets.

Mau News: अविनाश क्रिकेट एकेडमी ने वेदांत क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया

Thu, 26 Nov 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Avinash Cricket Academy defeated Vedant Cricket Club by 4 wickets.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को अविनाश क्रिकेट एकेडमी और वेदांत क्रिकेट क्लब के बीच 35- 35 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें सलामी बल्लेबाज सौरभ अनूप श्रीवास्तव की 151 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत अविनाश क्रिकेट एकेडमी ने एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में वेदांत क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

274 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अविनाश एकेडमी ने 34 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही और कप्तान आदित्य चौहान (9) तथा विकेटकीपर सत्यम पांडे (4) सस्ते में आउट हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला और टीम को 27.1 ओवर में 273 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वेदांत की ओर से मिथुन चौहान ने 38 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 56 रन बनाए। वहीं, अमरीश ने महज 27 गेंदों में 7 गगनचुंबी छक्कों और 2 चौकों की सहायता से 53 रनों की आतिशी पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिवेंद्र सिंह ने 21 गेंदों में 40 रन (1 चौका, 4 छक्के) और राज रतन ने 20 गेंदों में 31 रनों का उपयोगी योगदान दिया। अविनाश एकेडमी की तरफ से कप्तान अविनाश निषाद ने दो विकेट और रोशन यादव दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि फातिम शेख, अरुण चौहान, हुमैद और प्रियांशु तिवारी को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अविनाश क्रिकेट एकेडमी को शुरुआती झटका कप्तान अविनाश निषाद (5) के रूप में लगा। लेकिन दूसरे छोर पर डटे सौरभ अनूप श्रीवास्तव ने वेदांत के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
सौरभ ने 143 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 105 गेंदों में 15 शानदार चौकों और 13 छक्कों की मदद से 151 रन ठोके। दूसरे छोर से प्रिंस पाल (20) और जुहैर (20) ने उनका बखूबी साथ निभाया।
अंतिम ओवरों में हर्षित यादव (नाबाद 8) और आदर्श राजभर (नाबाद 8) ने संयम दिखाते हुए टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया। वेदांत क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों द्वारा लुटाए गए 45 अतिरिक्त रन (वाइड व नो-बॉल) उनकी हार का बड़ा कारण बने।

वेदांत की ओर से प्रवीण चौरसिया ने 7 ओवर में 2 मेडन सहित 22 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि यादवेंद्र सिंह यादव, आकर्ष, मिथुन चौहान और अंश सिंह को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed