फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Auto collided while trying to cross the closing gate

Mau News: बंद हो रहे फाटक को पार करने के चक्कर में ऑटो ने मारी टक्कर

Thu, 22 Feb 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Auto collided while trying to cross the closing gate
इंदारा। इंदारा-वाराणसी रेलवे मार्ग इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक 4 सी स्पेशल में बुधवार की सुबह लगभग छह बजे तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया। इसके बाद गेटमैन ने चालक सहित गाड़ी को रोककर आरपीएफ को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी और चालक को कब्जे में लिया। कोपागंज थाना के लल्लन चौहान निवासी गांव सरवानपुर ने इंदारा रेलवे मार्ग पर बुधवार को बनी रेलवे क्रॉसिंग को ट्रेन नंबर 03509 बलिया की तरफ से इंदारा मऊ के तरफ जाने के लिए केबिन के मैन गेट को बंद कर रहे थे। इसी बीच इंदारा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार मालवाहक ऑटो ने फाटक में टक्कर मार दी। इसके चलते फाटक टूट गया। बीच ट्रैक पर गाड़ी खड़ा होने से मार्ग पर जाम लग गया। आनन फानन में मौके पर रेलवे टेक्निकल विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। दोनों तरफ लगी वाहनों को स्लाइडर जंजीर लगाकर पार कराया। गेट टूट जाने से रेलवे को लगभग एक लाख बाइस हजार की क्षति हुई है। यह गेट फरवरी में तीन बार टक्कर लगने से टूटा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed