{"_id":"5faed4218ebc3e9bba212905","slug":"auspicious-moment-bright-corridors-mau-news-vns558108856","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभलाभ की आई घड़ी, जगमग हुए गलियारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभलाभ की आई घड़ी, जगमग हुए गलियारे
विज्ञापन
मऊ। धनतेरस और दीपावली त्योहार को देखते हुए लोगों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने अपने घरों दुकानों की पूरी साफ-सफाई रंग रोगन का काम पहले ही पूरा कर लिया है। अपने घरों से दूर रहने वाले लोगों को बसों से सफर करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गोरखपुर, बनारस और बलिया के लिए लोगों को तीन-तीन घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वहीं इस बार दीपावली पर सब्जियों के दामों में अभी कोई बढ़ोत्तरी नहीं देखी गई, अपेक्षाकृत सब्जियों के दामों में गिरावट ही रही।
जिल में धनतेरस पर सबसे अधिक मोटरसाइकिलों (बाइक) और बर्तनों की बिक्री देखी गई। सबसे कम बसों और ट्रकों की बिक्री हुई। आटोमोबाइल कारोबार में अनुमानत: ग्राहकों की भारी भीड़ रही। टीवीएस बजाज, होंडा और बुलेट, ई-रिक्शा, ट्रैक्टरों के डीलरों के यहां भी खरीदार दिखाई दिए। एक अनुमान के अनुुसार आटोमोबाइल क्षेत्र में करीब तीन करोड़ का कारोबार हुआ। बर्तनों की दुकानों से बर्तन तथा पूजा के सामान आदि, सराफा की दुकानों से गहनों और सोने-चांदी के सिक्के लोगों ने खरीदे। सराफा बाजार में लगभग ढाई करोड़ की बिक्री हुई। लोगों ने टीवी, फ्रीज, ओवन जैसे इलेक्ट्रानिक सामानों की भी खरीदारी की। बर्तन कारोबारी प्रमोद के अनुसार जनपद में अनुमानत: 50 लाख और इलेक्ट्रानिक सामानों की लगभग एक सवा करोड़ का कारोबार हुआ।
150 से 1200 प्रति किलो बिक रही मिठाई
मिठाइयों की दुकानों से लोगों को बेसन के लड्डू, बरफी, काजू बर्फी, पेड़ा, गोंद के लड्डू, खोवा की विभिन्न मिठाइयां लोगों को खरीदते देखा गया। इन मिठाइयों में 150 लेकर 1200 रुपये किलो तक की बिक रही थीं। इन दुकानों से खोरा,पनीर बिकता रहा। खोवा और पनीर तीन सेेे लेकर साढ़े तीन सौ रुपये किलो तक बिका। मिठाई कारोबारी बासुदेव ने बताया कि अनुमानत: शहर में सवा से लेकर डेढ़ सौ कुंतल दूध की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन
50 रुपये से लेकर 300 रुपये बिका फूल माला
फूल मालाओं की दुकानें भी गुलजार रहीं। रोडवेज पर फूलमालाओं की दुुकानें यूं तो सुबह से सज गई थीं। लेकिन दोपहर बाद दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। इसके अलावा पूरे शहर में ठेलों पर फूल और माला बेंचने वालों की खासी तादात रही। इन मालाओं में 50 रुपये से लेकर तीन सौ रुपये जोडे बिक रहे थे। माली सुुरेश ने बताया कि त्योहार पर कोरोना का कोई असर नहीं है लोग पूरे उत्साह से फूल माला की खरीदारी कर रहे हैं। लगभग दो लाख के फूल माला बिका।
अधिक सवारी वाले रूटों पर लगाईं बसें
रोडवेज पर गोरखपुर जाने वालों की भीड़ ज्यादा दिखी। यूं तो बलिया, गाजीपुर बनारस और आजमगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी रोडवेज पर काफी देर तक इंतजार करते देखा गया लेकिन सबसे अधिक गोरखपुर जाने की संख्या रही। यहां बस का इंतजार कर रहे दीपक और बीएन शुक्ला ने बताया कि वे लोग तीन घंटे से गोरखपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बस नहीं मिली। एआरएम विवेकानंद त्रिपाठी का कहना है कि सारी बसों को अधिक सवारियों वाले रूटों पर लगाया गया गया। त्योहार के मद्देनजर बाहर से घर जाने वालों की संख्या अधिक है।
गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी
शहर में सहादतपुरा में मुख्य सड़क के किनारे गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां बेचने वालों की दुकानें एक दिन पहले ही से सज गई हैं। लोग आकर्षक मूर्तियों की खरीदारी करते रहे। यहां 50 रुपये से लेकर पांच सौ तक की मूर्तियां बिकती रहीं। बड़ी दुकानों में भी गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री होती रही। एक अनुमान के अनुसार लगभग 25 लाख की गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां बिक गईं।
सब्जियां के दाम रहे कम
त्योहारों को देखते हुए सब्जियों के दामों में कोई वृद्धि नहीं रही। थोक मंडी में आलू सफेद 30, आलू लाल 32, प्याज 36 से 40, टमाटर 30 से 35, लहसुन 70 से 110 ,सूरन, खीरा मूली, पात गोभी 15 -15 रुपये, भिंडी 20, रुपये ,लौकी 15 से 20, गाजर 30 से 40 रुपये किलो और हरी मिर्च 40 से 50 प्रति किलो थोक भाव में बिके। सब्जी कारोबारी बबलू भाई ने बताया कि इस पर्व पर सभी सब्जियां अपेक्षाकृत कम दामों पर रहीं।
पटाखों की 36 दुकानें लगीं
मऊ। नगर के सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज के सामने जीवन राम हास्टल के मैदान में पटाखों की दुकानें लग गई हैं। मैदान में 36 दुकानों पर पटाखों की बिक्री शुरु हो गई है। यहां पर अग्निशमन विभाग की ओर से सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। पिछले साल यहां पर 60 दुकानों को लाइसेंस दिया गया था।