{"_id":"633880d817f731723a0ba2bc","slug":"attendance-of-doctors-will-be-checked-through-whatsapp-mau-news-vns677141971","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप से जांची जाएगी डॉक्टरों की उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप से जांची जाएगी डॉक्टरों की उपस्थिति
विज्ञापन
मऊ। जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी और न्यू पीएचसी पर तैनात डॉक्टरों की समय से ड्यूटी पर पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए नवागत सीएमओ ने अहम पहल शुरू करने की योजना बनाई है। अब इन डॉक्टरों की हाजिरी उनके व्हाट्सएप के माध्यम से जांची जाएगी। डॉक्टरों को वीडियो कॉल करके हर सुबह आठ से साढ़े आठ बजे तक उनके ड्यूटी पर पहुंचे होने की पुष्टि की जाएगी। इसके लिए वहां तैनात फार्मासिस्ट और अस्पताल पर आए मरीजों से बात करके यह सुनिश्चित किया जाएगा कि डॉक्टर समय से ओपीडी में पहुंच गए हैं या नहीं। यही प्रक्रिया दोपहर बाद दो बजे भी अपना कर यह पुष्ट किया जाएगा कि नियत समय तक डॉक्टर ओपीडी में बैठे रहे कि उससे पहले ही उठकर चले गए। इसी तरह फार्मासिस्टों की भी जांच की जाएगी कि वे समय पर अस्पताल पर पहुंच गए हैं अथवा नहीं।
जनपद में सीएमओ के अधीन हर नौ ब्लाक मुख्यालयों पर सीएचसी के साथ ही मझवारा, नेमड़ांड़ आदि स्थानों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके अलावा 36 न्यू पीएचसी संचालित हैं। टड़ियांव में 100 शैय्या युक्त नवनिर्मित अस्पताल भी सीएमओ के अधीन है।
प्राय: ऐसी शिकायतें आती हैं कि सीएचसी पर तैनात डॉक्टर नियमित रूप से समय से अपनी ड्यूटी पर नहीं आते हैं। न्यू पीएचसी पर तैनात डॉक्टर तो हफ्ते में एक दिन आकर हाजिरी बनाकर चले जाते हैं। ओपीडी रजिस्टर पर मरीजों के फर्जी नाम लिखकर खानापूरी कर देते हैं। जनपद की न्यू पीएचसी पर तैनात कई डॉक्टर वाराणसी रहते हैं और सप्ताह में एक दिन किसी समय आकर कागजी खानापूर्ति कर जाते हैं। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार ड्यूटी पर न आने वाले डॉक्टर अपनी तैनाती ही दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में स्थित न्यू पीएचसी पर करा लेते हैं और विभागीय मिलीभगत से शहर में रहकर अपनी प्रैक्टिस करते हैं। कभी कभार तैनाती स्थल पर जाकर रजिस्टर में हाजिरी बना आते हैं। कई अस्पतालों पर तो फर्जी हाजिरी चहेते कर्मचारी ही लगा देते हैं। यह सिलसिला कई दशकों से बदस्तूर चला आ रहा है।
विज्ञापन
रोजाना सुबह आठ से साढ़े आठ बजे तक की जाएगी वीडियो कॉल
नवागत सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने ऐसे डॉक्टरों को समय पर ड्यूटी पहुंचने के लिए एक नई पहल शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत अब सभी डॉक्टरों के व्हाट्सएप पर सुबह आठ से साढ़े आठ बजे तक और फिर दोपहर बाद दो बजे वीडियो कॉल करके उनकी उपस्थिति की जांच की जाएगी। इसके साथ ही फार्मासिस्टों के भी समय से उपस्थित होने की पुष्टि हो जाएगी।
कोट:
सभी डॉक्टरों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने की सही जानकारी के लिए उन्हें रोजना व्हाट्सएप कॉल किया जाएगा। फार्मासिस्ट को भी व्हाट्सएप कॉल कर समय से ड्यूटी पर पहुंचने की पुष्टि की जाएगी। अस्पताल पर आए मरीजों से बात करके जांच की जाएगी। मै स्वयं वीडियो कॉल करूंगा और नियमित रूप से वीडियो कॉल के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। सभी डॉक्टरों और फार्मासिस्टों के व्हाट्सएप नंबर मांगा गया है। जल्दी ही यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। अब सभी डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी पर नियमित रूप से समय से पहुंचना होगा।
डा. नरेश अग्रवाल, सीएमओ, मऊ।