फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Attack on gateman; FIR registered against ten individuals, including five named accused.

Mau News: गेटमैन पर हमला, पांच नामजद सहित दस पर प्राथमिकी

Thu, 02 Jul 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Attack on gateman; FIR registered against ten individuals, including five named accused.
कोपागंज थाना क्षेत्र में इंदारा जंक्शन के रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन पर जानलेवा हमले के मामले में घायल की बेटी शाहपुर निवासी रिंकी यादव की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उनके पिता अशोक यादव इंदारा रेलवे स्टेशन पर गेटमैन के पद पर कार्यरत हैं। 29 जून की रात ड्यूटी से लौटते समय अरविंद यादव, अमन यादव, अश्विनी यादव, अभिनव यादव और अभिनंदन यादव सहित पांच अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने हॉकी, डंडे और चाकू से मारपीट की, उनकी गाड़ी तोड़ दी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अशोक यादव मौके पर ही बेहोश हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया है कि नामजद आरोपी अरविंद यादव कोपागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है और रेलवे की मिट्टी चोरी से जुड़ी शिकायत को लेकर वह अशोक यादव से रंजिश रखता था।

थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है तथा अज्ञात हमलावरों की पहचान के प्रयास भी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed