फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ATM was empty

होली पर एटीएम हो गए खाली

Fri, 25 Mar 2016 11:50 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Fri, 25 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
ATM was empty
नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम पर शुक्रवार को पैसा निकालने के लिए जुटी लोगों की भीड़।
होली, गुड फ्राइडे व महीने का अंतिम शनिवार होने के चलते 23 मार्च से लेकर 27 मार्च तक जिले के सभी बैंक बंद हैं। बैंकों के साथ साथ उनके एटीएम भी बंद हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। पांच दिनों तक बंद रहने से व्यापारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग एक एटीएम से दूसरे तक दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन मायूसी ही हाथ्‍ा लग रही है। 
विज्ञापन

 


होली की छुट्टी, गुड फ्राइडे, महीने का अंतिम शनिवार और उसके बाद रविवार, यह पांच दिन आम उपभोक्ताओं के लिए काफी परेशानीवाले है। इन दिनों में जिले के सभी बैंक बंद रहे। वहीं बैंकों के साथ साथ एटीएम भी बंद रहे।  बैंकों ने इस दौरान एटीएम में रुपये भी नहीं डलवाए।

विज्ञापन

 

 इससे उनके भ्‍ाा शटर डाउन हो गए। शुक्रवार को जब अमर उजाला टीम ने शहर के एटीएमों का हाल जाना तो शहर में सबसे व्यस्त इलाके सहादतपुरा स्थित स्टेट बैंक का एटीएम बंद मिला। इसी तरह से रेलवे स्टेशन पर स्थित और भीटी अंधा मोड़ स्थित स्टेट बैंक का एटीएम भी बंद मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोग रुपयों की बैंक से निकाली के लिए भटकते रहे। इसके अलावा गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक का एटीएम कुछ देर के लिए खुला। जहां पर पैसा निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। लोग घंटों धूप में खड़े  रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गए।


 

 

  इसी प्रकार से नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित सिंडीकेट बैंक और फातिमा तिराहा स्थित विजया बैंक का एटीएम भी बंद मिला। इसके अलावा शहर के कई एटीएम बंद रहे। जिसके चलते लोगों को पैसा निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक बंद होने से किसी भी एटीएम में कैश फंडिंग का भी काम नहीं हो रहा है। इसलिए होली के बाद से सभी एटीएम बंद हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed