फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   At the Sai Sherawali Palki Utsav, women carried the Sai palanquin on their shoulders.

Mau News: साईं शेरावाली पालकी उत्सव में महिलाओं ने कंधों पर उठाई साईं पालकी

Sat, 31 Oct 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
At the Sai Sherawali Palki Utsav, women carried the Sai palanquin on their shoulders.
नगर में निकली साईं शेरावाली पालकी उत्सव में साईं पालकी को कंधे पर उठाकर चलती महिलाएं।संवाद
मऊ। शहर के फातिमा मोड़ स्थित मां मनोकामना देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित श्री साईं शेरावाली पालकी उत्सव के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ साईं बाबा की पालकी को अपने कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण कराया। पालकी यात्रा के दौरान साईं बाबा और मां शेरावाली के गगनभेदी जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

इस पालकी उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता महिलाओं की बढ़-चढ़कर रही सहभागिता थी, जिसने आयोजन को और भी खास बना दिया। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा और मां शेरावाली के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए क्षेत्र के कल्याण और मंगल की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और भक्तिमय संगीत से माहौल खुशनुमा बना रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर साईं परिवार की संचालिका ममता जायसवाल, उर्मिला सिंह, निर्मला सिंह, माया चौरसिया, संगीता सिंह, अनीता सिंह, वन्दना जायसवाल, बेबी राय, अनुपमा श्रीवास्तव, पुष्पा जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, सत्येंद्र सिंह, रामप्रवेश चौहान, अविनाश कुमार मौर्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed