फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Astana is buzzing with Zareen

जायरीन से गुलजार रहा आस्ताना

Tue, 15 Feb 2022 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Astana is buzzing with Zareen
चिरैयाकोट में मखदूम साहब के मजार पर गागर चादर लेकर जाते लोग।संवाद - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। कस्बा स्थित बाबा हजरत मखदूम इस्माइल हसन अब्बासी साहब का 621 वां उर्स मंगलवार को अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान आस्ताना जायरीन से गुलजार रहा। लोगों ने आस्ताने पर हाजिरी लगाई और मन्नतें मांगीं। इस दौरान इलाके में मेले का माहौल रहा। मंगलवार को सुबह से ही लोगों का हुजूम मजार पर एकत्र होने लगा था। तकिया बाजार से चादर, गागर का जुलूस शाम को आस्ताने पर पहुंचा। वहां पर कुरानख्वानी और कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। देर शाम हुए जलसे की निजामत मौलाना अख्तर ने की। जलसे में तकरीर करते हुए मौलाना अफरोज, मौलाना मकबूल, अजहरूल इस्लाम, मौलाना हाफिज शमीम, मौलाना फारुख, मौलाना अब्दुर्रऊफ और मौलाना अनवर ने कहा कि हजरत बाबा मखदूम ने अपना जीवन अमन शांति व भाईचारे को बढ़ाने में व्यतीत किया। अन्याय और जुल्म से चिरैयाकोट को निजात दिलाई। वह एक सूफी संत थे। वह खाड़ी देश के अदन से इब्राहिम शाह शर्की के शासन काल में अपनी जागीरदारी को छोड़कर दिल्ली, जौनपुर होते हुए चिरैयाकोट तशरीफ़ लाए थे। इस दौरान हाशिम सजाद, मौलाना अख्तरूल इस्लाम, नासिर रजा, मौलाना अख्तर ने नातिया कलाम पेश किए। इस मौके पर पूर्व प्रधान अब्दुल सत्तार कुरैशी, हाजी जमालुद्दीन, मास्टर इकबाल, इरशाद प्रधान, इंसाफ प्रधान, अब्बास अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed