फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assistive devices were distributed to 26 children with disabilities from 155 council schools.

Mau News: 155 परिषदीय विद्यालयों के 26 दिव्यांग बच्चों को बांटे सहायक उपकरण

Fri, 16 Jan 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Assistive devices were distributed to 26 children with disabilities from 155 council schools.
मधुबन बीआरसी पर दिव्यांग को ट्राई साइकिल देते  बीईओ श्याम सुंदर पटेल ।संवाद
मधुबन नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए उपकरण वितरण शिविर में किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल रहे। शिविर के दौरान ब्लॉक के 155 परिषदीय विद्यालयों के 26 दिव्यांग बच्चों को कुल 39 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

इनमें 4 श्रवण यंत्र, 4 ट्राइसाइकिल, 5 व्हीलचेयर, 8 टीएलएम किट, 2 रोलेटर, 6 सीपी चेयर, 4 बैसाखी तथा 6 कैलिपर शामिल था। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने कहा कि ऐसे सहायक उपकरण बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई को सरल और प्रभावी बनाते हैं। कार्यक्रम में एलिम्को कानपुर से रिहैब प्रोफेशनल आर.डी. सिंह, अश्वनी कुमार, विकास कुमार और शिक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार, मिथिलेश, संगीता मौर्या, विजय बहादुर, बंधु, रामबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed