फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assistant Teacher of Primary School, Banchpur dismissed

प्राथमिक विद्यालय बांछपुर का सहायक अध्यापक बर्खास्त

Tue, 21 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Assistant Teacher of Primary School, Banchpur dismissed
मऊ। जिले में अनामिका प्रकरण के मिलने का सिलसिला जारी है। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के बांछपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में फर्जी शिक्षक के नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के अभिलेखों में एक नाम पैन नंबर दो अलग-अलग जनपदों में सम्मिलित मिला। महानिदेशक ने ऐसे प्रदेश के 192 संदिग्ध सहायक अध्यापकों की भेजी। जिसमें जिले के एक शिक्षक का नाम शामिल रहा। सत्यापन में बलिया जिले के दूसरे नाम से पाया गया। फर्जी सहायक अध्यापक को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया।इससे शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

जिले में फर्जी शिक्षकों के मिलने का क्रम जारी है। महानिदेश स्कूल शिक्षा की तरफ से भेजी गई 192 संदिग्ध सहायक अध्यापकों की सूची में क्रम संख्या 123 पर रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के बांछपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक गुलाब शेख पुत्र छोटकन का नाम अंकित है। गुलाब शेख की नियुक्ति सन 22 अगस्त 1995 में महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय शेखुई में हुई थी।अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत प्राथमिक विद्यालय बांछपुर में कार्यरत हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के के अभिलेखों में एक नाम, पैन नंबर अलग-अलग जनपदों की फाइलों में सम्मिलित होना पाया गया। परंतु खाता संख्या भिन्न था। एक ही खाता पर दो भिन्न शिक्षकों के नाम अंकित था।
विज्ञापन

नियुक्ति संदिग्ध होने के कारण बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा को जांच का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर शिक्षक के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए शिक्षक को समस्त अभिलेखों के साथ एक अवसर पर प्रदान किया।लेकिन आठ जुलाई 2020 को तथ्यविहीन अभिलेख प्रस्तुत किया। गुलाब शेख ने लिखित में बताया कि वर्ष 2018 मेें आईटीआर भरते समय संज्ञान में आया कि मेरा आईटीआर भरा जा चुका है। गुलाब शेख द्वारा सेवा पुस्तिका में चस्पा फोटो, आधार कार्ड आदि अभिलेखों का ग्राम प्रधान से सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगीता यादव की रिपोर्ट के अनुसार गुलाब शेख के स्थान पर कृष्ण कुमार पुत्र लाखा यादव बारा बांध रतसड़ बलिया जनपद पाया गया। बीएसए ने फर्जी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया। बेसिक शिक्षाधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि जांच का सिलसिला अभी भी जारी है। जांच की जद में एक दर्जन् से अधिक शिक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed