फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assessed the status of representation and reservation for the OBC category in Mau

Mau News: मऊ में ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधित्व और आरक्षण की स्थिति का किया आकलन

Sat, 31 Oct 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Assessed the status of representation and reservation for the OBC category in Mau
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित सम
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने मऊ में ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधित्व और आरक्षण की स्थिति का जमीनी आकलन किया। इसको लेकर बृहस्पपरिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में पंचायतों में ओबीसी वर्ग की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक स्थिति और प्रतिनिधित्व पर चर्चा हुई। आयोग ने जोर दिया कि आकलन केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि स्थानीय परिस्थितियों और जनप्रतिनिधियों के अनुभवों को भी महत्व दिया जाए। साथ ही आयोग ने ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत और वार्ड सदस्यों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के विचार, अनुभव और सुझाव प्रश्नोत्तरी के माध्यम से लिखित रूप में संकलित किए गए, जिन्हें तथ्यपरक आकलन में शामिल किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने आयोग के समक्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से जुड़ी जानकारियां रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने वर्तमान प्रतिनिधित्व और अभिलेखों के बारे में बताया। बैठक में आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, एसपी सिंह, ओएसडी डॉ. मो. असलम अंसारी, उपायुक्त श्रम राजीव कुमार, डीडीओ सुभाष चंद्र सरोज, डीपीआरओ किरण वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed