{"_id":"57f7ea074f1c1b5e1526fbd6","slug":"asking-for-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन तहसील के एसडीएम विमल कुुमार दुबे के मोबाइल पर फोन कर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। इसका खुलासा शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने किया।
एक अक्तूबर को एसडीएम मधुबन विमल कुमार दुबे के मोबाइल पर फोन पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।
एसडीएम ने इसकी सूचना डीएम निखिलचंद शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना को दी। पुलिस ने सर्विलांस से मिले सुराग के आधार पर शुक्रवार को आरोपी अरविंद कुमार पुत्र सुदर्शन सिंह पटेल निवासी परवेजपुर थाना घोसी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से धमकी में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त सिम को उसने जलाकर नष्ट कर दिया। आरोपी कई मोबाइल कंपनियों का रिटेलर एवं एयरटेल व वोडाफोन का सब डिस्ट्रीब्यूटर है। वह फर्जी सिम को एक्टीवेट कर बेचता है। आरोपी ने बताया कि उसने यह कार्य गांव के ही एक युवक के कहने पर किया।
उसकी किसी बात को लेकर एसडीएम से खुन्नस थी। हालांकि उसने फोन करने के पूर्व यह नहीं जाना कि यह फोन एसडीएम का है।