{"_id":"65871f4746ed7bb795063528","slug":"ashtadhatu-idol-found-in-the-field-during-irrigation-police-seized-it-mau-news-c-295-1-mau1001-6733-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सिंचाई के दौरान खेत में मिली अष्ठधातु की मूर्ति, पुलिस ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सिंचाई के दौरान खेत में मिली अष्ठधातु की मूर्ति, पुलिस ने किया जब्त
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पूर्वी में खेत की सिंचाई के दौरान एक किसान को अष्ठधातु की मूर्ति मिली। किसान ने इसे छुपाने का प्रयास किया लेकिन इस बीच किसी ने प्रतिमा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने किसान से अष्ठधातु प्रतिमा जब्त कर ली।
पुलिस ने पुरातत्व विभाग और प्रशासन को इससे अवगत कराया। मिली प्रतिमा मां लक्ष्मी की बताई जा रही है। उसका एक हाथ क्षतिग्रस्त है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हिस्सा को किसान से वापस मंगवाया। घोसी नगर के बड़ागांव पूर्वी मोहल्ला निवासी रोहित उर्फ जोगाड़ी शुक्रवार की शाम पंपसेट से बड़ागांव मनिकापुर के सिवान स्थित तालाब के उत्तरी छोर से सिंचाई कर रहा था। पानी घटने पर जब रोहित राम पोखरी में सफाई करने लगा तो एक बोरे में बंधी कोई वस्तु दिखाई दी। उसे खोलने पर तीन बोरे के अंदर एक फ़ीट से ऊंची धातु की मूर्ति मिली, जिसे वह लेकर अपने घर चला आया।
इस बीच किसी ने मूर्ति की फोटो वायरल कर दिया। फोटो में उसके चारों हाथ थे और सिरपर शेषनाग की मूर्ति और बाएं हाथ में कमल का फूल था। इस बीच किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। उधर, किसान ने मूर्ति को अपने घर में गाड़ दिया। घर पहुंची पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब उसने छुपाई मूर्ति को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मूर्ति को शुक्रवार की रात आठ बजे किसान से लेकर मंदिर में रखवाया गया है। मूर्ति की कमल फूल सहित हाथ क्यों तोड़ा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं, जांच कर कार्रवाई होगी।