फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Asha workers' honorarium pending for three months, memorandum submitted

Mau News: तीन महीने से आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बकाया, सौंपा ज्ञापन

Tue, 26 May 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Asha workers' honorarium pending for three months, memorandum submitted
आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं में प्रदेश सरकार की ओर से घोषित बढ़े हुए मानदेय तथा पिछले तीन महीनों से मानदेय भुगतान न होने को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है। नाराज कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एसएन आर्या को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य वे पूरी निष्ठा के साथ कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें समय से मानदेय नहीं मिल पा रहा है, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक बढ़ा हुआ मानदेय लागू नहीं किया गया है। साथ ही पिछले तीन महीनों से किसी प्रकार का भुगतान नहीं मिलने से उनकी स्थिति और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि बकाया भुगतान अविलंब नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगी।
इस अवसर पर पूनम देवी, कमला देवी, इंद्रलेश, रिजवाना, चंदा देवी, नीलम सिंह, होशिला, मीरा, लल्ली देवी, कौशल्या, शांति, कमला, पिंकी, मुन्नी, पन्ना आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed