फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ASHA workers demanded the status of state employee

Mau News: आशा कार्यकत्रियों ने की राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग

Thu, 29 Feb 2024 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers demanded the status of state employee
मऊ। नगर के बाल निकेतन स्थित सीएमओ कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर आशा बहू कल्याण समिति के तत्वाधान में आशा कार्यकत्रियों ने बृहस्पतिवार कोधरना प्रदर्शन किया।राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर एक घंटे तक विरोध करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सीएमओ डॉ. नंद कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही आशा बहू कल्याण समिति की जिला अध्यक्ष रेनू सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की लगातार मांगे रही कि उनको प्रोत्साहन राशि हटाकर निश्चित मानदेय दिया जाए। आशाओं को 18000 और आशा संगिनी को 24000 रुपए मानदेय दिया जाए। साथ ही मृतक आश्रित आशा वास संगिनी के परिवार के सदस्यों का योग होने पर उसी के पद पर चयन किया जाए। वहीं राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ 24 घंटे की सेवा देने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से 50 लख रुपए का बीमा किया जाए की मांग की।प्रदर्शन में सीमा सिंह, शिवकुमारी, रंजना यादव, रेनू देवी, उषा यादव, शीला यादव, आशा यादव, गायत्री देवी, सुनीता देवी, सरोज देवी सहित अन्य कार्यकत्रियां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed