{"_id":"6894eebb2956b3a5d803b28e","slug":"asansol-gonda-express-will-stop-at-muhammadabad-gohna-station-mau-news-c-295-1-svns1028-131874-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर रुकेगी आसनसोल गोंडा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर रुकेगी आसनसोल गोंडा एक्सप्रेस
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली आसनसोल गोंडा एक्सप्रेस ट्रेन का मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर स्टॉपेज को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिली है। इससे क्षेत्र वासियों को अयोध्या के लिए एक और सीधी रेल सुविधा मिल गई है।
13509 नंबर की साप्ताहिक ट्रेन जो आसनसोल से गोंडा जाती है। इस ट्रेन का कोरोना काल के पूर्व स्थानीय स्टेशन पर ठहराव होता था। कोरोना काल के दौरान इसे खत्म कर दिया गया था।
रेल परामर्श दात्री समिति के पूर्व सदस्य शाह आलम कुरैशी ने आसनसोल गोंडा एक्सप्रेस का स्थानीय स्टेशन पर ठहराव को लेकर रेल मंत्रालय और मंडलस्तरीय अधिकारियों को पत्र भेजा था। अब रेल मंत्रालय ने इसके ठहराव की मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन मऊ मुहम्मदाबाद आजमगढ़ अकबरपुर अयोध्या होकर गोंडा जाती है। इस ट्रेन को लखनऊ तक चलने की मांग की गई है।
इसका भी प्रस्ताव रेल मंत्रालय के पास भेजा गया है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ट्रेन का लखनऊ तक विस्तार होने से धार्मिक नगरी अयोध्या के साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यात्रा आसान हो जाएगी।