फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   As soon as the matter came to light, 23 tricycles were distributed in two days

Mau News: मामला उजागर होते ही दो दिन में बांटी 23 ट्राइसाइकिल

Thu, 20 Mar 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
As soon as the matter came to light, 23 tricycles were distributed in two days
मऊ। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दो दिन में वितरण शिविर कार्यक्रम में 23 ट्राइसाइकिल को दिव्यांगों को वितरित कर दिया है। यह प्रक्रिया जागरूकता से नहीं बल्कि अमर उजाला द्वारा बीते सोमवार को डंप ट्राइसाइकिल के मुद्दे को उठाने के बाद खामी को छुपाने के लिए यह कदम उठाया।
विज्ञापन

बीते 16 मार्च को पालिका कम्युनिटी हाॅल परिसर के पीछे बड़ी संख्या में डंप ट्राइसाइकिल के मुद्दे को अमर उजाला ने सोमवार को खुले में सड़ रहीं दर्जनों ट्राइसाइकिलें शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर के छपने के बाद सक्रिय विभाग ने ने सोमवार को ही 18 दिव्यांगों को दूसरे दिन मंगलवार को पांच दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित किया।
विज्ञापन

जिले में 12 410 दिव्यांग पेंशन धारक हैं। लेकिन पांच माह पहले आई 55 से ज्यादा ट्राइसाइकिल में से 23 ट्राइसाइकिल वितरित न होने के बाद इसे विभाग ने कम्यूनिटी हाॅल के पिछले हिस्से में डंप कर दिया था। वहीं इस मामले में दिव्यांग कल्याण विभाग अधिकारी रश्मि मिश्रा ने बताया कि दो दिनों में वितरण कार्यक्रम कर रखी सभी ट्राइसाइकिल वितरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed