{"_id":"6955796f6026e5b64f0fafeb","slug":"as-soon-as-the-clock-struck-twelve-at-night-people-immersed-themselves-in-celebration-and-congratulated-each-other-mau-news-c-295-1-svns1028-138625-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रात के बारह बजते ही जश्न में डूबे लोग, दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रात के बारह बजते ही जश्न में डूबे लोग, दी बधाई
विज्ञापन
नए साल को लेकर चल रही तैयारियों का दौर बुधवार की शाम ढलते ही अपने शबाब पर छाया गया। होटलों, प्लाजा, प्रतिष्ठानों को भी सजाने का कार्य दिन भर जारी रहा। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के बाजारों में शाम तक चहल-पहल रही।
रात होते ही लोग नए वर्ष की पूर्व संध्या पर एक दूसरे को बधाई देने लगे। घड़ी मेें रात जैसे ही 12 बजकर एक सेकेंड हुआ, तो लोगों ने जश्र मनाना शुरू कर दिया। होटलों, प्लाजा, रेस्टोरेंटों में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों के बीच लोगों ने नए साल को सेलिब्रेट किया।
खासकर युवाओं की खासी भीड़ रही। नए साल पर लोगों ने लजीज व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया। नए साल को नए अंदाज में मनाने के लिए खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा।
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा, भीटी, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में तरह-तरह की दुकानें सजी रही।
लोगों ने नए वर्ष पर पकवान बनाने, मेहमानों के स्वागत के लिए चाय, चीनी, सूजी, मैदा, बेसन, मटर आदि की जमकर खरीदारी की। गिफ्ट आइटमों की विभिन्न तरह की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही।
शाम होते-होते युवाओं में तो गजब का उत्साह दिखा। युवाओं का कई ग्रुप अपने साथियों के साथ मिलकर नए साल के इंतजार में मस्ती के बीच गुजारा। ज्योंही घड़ी ने रात मेें 12 बजकर एक एक सेकेंड बजाया, वैसे ही लोगों ने जश्र मनाना शुरू कर दिया।
पूरी रात लोग जश्न में डूबे रहे। होटलों, प्लाजा, रेस्टोरेंटों सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लोगों ने नए साल को सेलिब्रेट किया।
अपने प्रियजनों को आकर्षक उपहार देकर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही जमकर आतिशबाजी की। बधाई देने का सिलसिला सुबह तक चलता रहा। सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
इनसेट
फूल, गुलदस्तों से गुलजार रहा बाजार
नए साल के स्वागत के लिए नगर के डीसीएसके पीजी काॅलेज के समीप फूल मंडी में तरह-तरह के फूलों, गुलदस्तों से बाजार गुलजार रहा। दिन भर लोगों ने गुलाब, आर्केट, झरबेरा, ग्लाइडोला, गुलदावदी, गेंदों और गुलदस्तों की जमकर खरीदारी की।