फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   As soon as Lord Rama's coronation took place, the pandal resonated with the cheers of Jayshree Ram.

भगवान राम का राज्याभिषेक होते ही जयश्रीराम के जयकारे से गूंज उठा पंडाल

Tue, 18 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
As soon as Lord Rama's coronation took place, the pandal resonated with the cheers of Jayshree Ram.
दोहरीघाट कस्बे में आयोजित रामलीला मे होता राम राज्याभिषेक।संवाद - फोटो : MAU
दोहरीघाट। कस्बे में चल रही रामलीला में रविवार को राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। भगवान राम का राज्याभिषेक होते ही जहां जयश्रीराम का जयकारा होने लगा तो वहीं वहीं भगवान के स्वरुपों की आरती उतारकर राम भक्तों ने आशीर्वाद लिया। मचंन के तहत, रावण वध के बाद राम लक्ष्मण और सीता के साथ वापस अयोध्या पहुंचते हैं। नंदी ग्राम से बाहर आकर भरत रास्ते से ही राम जी को आदर सहित अयोध्या राज महल ले जाते हैं। राम सभी माताओं सहित गुरु वशिष्ठ और अन्य लोगों से प्रेम सहित मिलते हैं। गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से भगवान राम को भरत उनका राज्य वापस सौंप देते हैं। गुरुकी आज्ञा से राम का राज्याभिषेक किया जाता है। सभी अयोध्यावासी बहुत हर्षित होते हैं। मंगल गीत गाये जाते हैं। भगवान राम को तिलक लगते ही पूरा जयकारा गूंजने लगता है। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद वर्मा, गुलाब चंद गुप्त, राहुल जायसवाल, धुव्र चंद, अरविंद साहू शामिल रहे। सूरजपुर : श्री बजरंग रामलीला समिति के तत्वावधान में चकउथ में चल रही रामलीला में जटायु वध, राम शबरी मिलन, राम सुग्रीव मित्रता, बालि वध सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला में प्रभु श्री राम व लक्ष्मण माता सीता की खोज में वन-वन भटक रहे थे। सीता की खोज करते हुए राम शबरी आश्रम पहुंच गए। यहां राम ने शबरी के झूठे बेर खा कर भगवान और भक्त के निस्वार्थ प्रेम को दर्शाया। इस दौरान दर्शकों को श्री राम व हनुमान के अलौकिक मिलन देखने को मिला। उधर, बालिवध की लीला में सुग्रीव अपने बड़े भाई बाली के डर से ऋष्य्मूक पर्वत पर अपने विश्वसनीय मित्रों के साथ रहते हैं। हनुमान जी ने कहा कि सुग्रीव अपने भाई बाली से बहुत परेशान हैं। बाली ने सुग्रीव का धन-स्त्री आदि सब कुछ छीन लिया। हनुमान श्रीराम-लक्ष्मण को आदरपूर्वक सुग्रीव के पास ले गए। भगवान ने सुग्रीव को आश्वस्त किया कि उनके दुखों का जल्द अंत होगा। भगवान श्री राम ने बालि का एक ही बाण में वध कर दिया। यह देख दर्शक प्रभु श्री राम का जयकारा लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed