फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arun Singh Memorial Junior National Ring Tennis Championship from today

Mau News: अरुण सिंह मेमोरियल जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप आज से

Wed, 09 Sep 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Arun Singh Memorial Junior National Ring Tennis Championship from today
अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर मंच प्रदान किया जाएगा। 9 से 11 सितंबर तक तीन दिवसीय भव्य खेल महाकुंभ का आयोजन होगा। रिंग टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में विद्यालय के पूर्व सचिव स्व. अरुण कुमार सिंह की स्मृति में अरुण सिंह मेमोरियल जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप में 13 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। मंगलवार को प्रेस वार्ता में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने बताया कि सनबीम स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित रहा है। कहा कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर विद्यालय का प्राप्त हुआ है। पूर्व सचिव स्व. अरुण कुमार सिंह की स्मृति को समर्पित यह आयोजन स्थानीय व ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने और आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देगा। प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना का संचार करते हैं। रिंग टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की सचिव मनीषा रानी ने चैंपियनशिप के तकनीकी पक्षों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed