फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arrested accused of robbery from public service center operator

जनसेवा केंद्र संचालक से लूट का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Arrested accused of robbery from public service center operator
चिरैयाकोट। सात माह पूर्व थाना क्षेत्र के बड़हलगंज चट्टी के पास से अपने जनसेवा केंद्र को बंदकर बाइक से घर जा रहे संचालक को भटौली नहर पुलिया के पास असलहे के बल पर चार साथियों संग लूटने वाले पांचवें आरोपी को सात माह बाद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस लूट कांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थाना क्षेत्र के नूरपुर सेचुई गांव का निवासी प्रदीप कुमार 27 दिसंबर 2021 की रात नौ बजे अपनी दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहा था। पांच लुटेरों ने उसे भटौली नहर पुलिया पर रोककर असलहे के बल पर के बैग में रखे दस हजार रुपये, लैपटाप, चार्जर, फिंगरप्रिंट, स्कैनर आदि लूट लिया था। प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नितेश यादव उर्फ शेरू निवासी टेल्हुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ सहित पांच लुटरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से पुलिस चार बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार चुकी है। लेकिन पांचवां आरोपी शेरू फरार चल रहा था। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपयों का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष हरेराम मौर्य सिपाहियो संग गश्त पर थे इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़हलगंज पुलिया के पास से पांचवें आरोपी नितेश उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed