फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arogya Vatika will be built in all the secondary schools of the district

जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में बनाई जाएगा आरोग्य वाटिका

Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Arogya Vatika will be built in all the secondary schools of the district
मऊ। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में आरोग्य वाटिका बनाई जाएगी। इस वाटिका में औषधीय पौधे लगाकर उनकी देखभाल का जिम्मा छात्रों और शिक्षकों को सौंपा जाएगा। विभाग की पहल एवं पर्यावरण के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद गुणकारी औषधीय पौधों की महत्ता में वृद्धि हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस आशय का पत्र जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त तथा 436 अशासकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। देश में हर घर सदियों से औषधीय गुणों वाले पौधों का उपयोग करता रहा है। कुछ लोग उनकी पूजा भी करते हैं। हालांकि इन पौधों के सदियों पुराने रीति-रिवाजों और उपयोग को कई लोग भूल गए थे। कोविड के बाद लोगों ने फिर से उनके महत्व को समझा और अपने दैनिक जीवन में उनका उपयोग भी करना शुरू कर दिया है। अब छात्रों को औषधीय पौधों के महत्व के लिए सभी राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में अब छात्रों को औषधीय पौधों के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए एक आरोग्य वाटिका लगाई जाएगी। आरोग्य वाटिका बनाने के लिए विशेष स्थान का चयन किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य द्वारा नामित शिक्षक को दी जाएगी।
विज्ञापन

वाटिका में लगाए जाने वाले पौधों में हल्दी, चंदन, नीम, गिलोय, सर्पगंधा, ब्राह्मी, सहजन, चाय, करंज, आमला, अमरुद और तुलसी आदि पौधे होंगे। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को घरों में भी औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में आरोग्य वाटिका का स्थल चयनित कर औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed