{"_id":"602028468ebc3e27ea697805","slug":"arogya-mela-medicines-given-to-patients-children-vaccinated-mau-news-vns573411236","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला: 40 अस्पतालों पर 2965 लोगों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला: 40 अस्पतालों पर 2965 लोगों को मिला उपचार
विज्ञापन
मऊ। जिले के 40 प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में कुल 2965 रोगियों की चिकित्सकों ने जांच की और उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गईं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मुफ्त में टीके लगाए गए। इस दौरान एलोपैथ, यूनानी, होम्योपैथ, आयुर्वेद चिकित्सकों ने उपचार किया ।
आरोग्य मेले में टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग, बुखार समेत मौसमी बीमारियों पीड़ित रोगी उपचार कराने पहुंचे। मेले में कोरोना की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए गए और मुफ्त में दवाएं दी गईं। जिले के सदर तहसील के साथ मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना तथा घोसी तहसील के अदरी, अमिला, चिरैयाकोट, खुरहट, हलधरपुर, तिघरा, सेंचुई सहित 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 162 मेडिकल ऑफिसर तथा 523 स्वास्थ्यकर्मियों ने 2965 मरीजों की जांच की। मरीजों 1581 महिला, किशोरियां शामिल रहंी। दो आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल, डॉ. वकील अली, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी युसूफ शाह, डॉ. जावेद, डॉ. अभिषेक राय, अर्बन कोर्डीनेटर देवेंद्र प्रताप यादव, दुर्गाप्रताप सिंह, सुनिता, सोनू रानी राय, अंकिता दुबे मौजूद रहे।
इनसेट
ग्रामीण अंचलों में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला
मऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों रानीपुर के चिकित्सा प्रभारी दिनेश कुमार के निर्देशन में किया गया। इस मेले में 135 मरीजों की जांच की गई। इसीक्रम में मधुबन, अमिला, कुसुम्हा, खुरहट, भातकोल सहित 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। मधुबन पीएचसी 81 मरीजों का इलाज चिकित्सक डॉ. वीके यादव, डॉ. कन्हैया, डॉ. शिवानंद राम द्वारा किया गया। खुरहट सीएचसी पर डॉ. अजरूद्दीन, डॉ. कमलेश ने 64 तथा काझा पीएचसी 52 मरीजों का उपचार किया।