फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arbitrary attitude, alleging bad food, students locked themselves in the hostel

160 छात्रों ने खुद को हॉस्टल में किया बंद: स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप, बोले- न किताबें मिलती हैं न ही खाना

Thu, 15 Dec 2022 03:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 15 Dec 2022 03:12 PM IST
सार

जवाहर नवोदय विद्यालय कसारा महुआर के विद्यार्थियों ने गुरुवार की भोर चार बजे से समस्याओं को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के 160 छात्रों ने विद्यार्थी विद्यालय बालक छात्रावास में ताला लगाकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को सुनने के बजाया प्राचार्य नजर अंदाज करते हैं। छात्रों ने बताया कि छह महीने पहले 160 टैबलेट आया था लेकिन किसी को वितरण नहीं किया गया।

विज्ञापन
Arbitrary attitude, alleging bad food, students locked themselves in the hostel
छात्रों ने खुद को हास्टल में किया बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर नवोदय विद्यालय कसारा महुआर के विद्यार्थियों ने गुरुवार की सुबह समस्याओं को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बालक छात्रावास भवन गेट पर 160 छात्रों ने पहले विद्यालय प्रबंधन को लेकर नारेबाजी की, इसके बाद खुद को हास्टल में बंद कर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान किसी छात्र ने नाश्ता तक नहीं किया था।पांच घंटे तक विद्यालय प्रबंधन नराज छात्रों का मान मनौवल करता रहा, लेकिन कोई असर न देखकर इस संबंध में जिलाधिकारी को सूचना दी। डीएम अरुण कुमार के पहुंचने पर छात्रों ने हास्टल से बाहर निकले और शिकायत रखी। जिलाधिकारी के आश्वासन पर छात्र शांत हुए और इसके बाद एसडीएम सदर के सामने छात्रों ने भोजन किया।

विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय कसारा महुआर के विद्यार्थियों ने गुरुवार की भोर चार बजे से समस्याओं को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के 160 छात्रों ने विद्यार्थी विद्यालय बालक छात्रावास में ताला लगाकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को सुनने के बजाया प्राचार्य नजर अंदाज करते हैं। छात्रों ने बताया कि छह महीने पहले 160 टैबलेट आया था लेकिन किसी को वितरण नहीं किया गया। यहां एक सब्जेक्ट चलता है एडिशनल सब्जेक्ट  इसके लिए एक अलग से शिक्षक होते है लेकिन अबतक इनकी नियुक्ति नही हुई। इसकी किताबें भी नहीं मिल रही हैं लाइब्रेरी से।इतना ही नहीं उन्हें मेन्यू के अनुसार खाना भी अच्छा नहीं मिलता है। इससे नाराज होकर छात्र मजबूरन प्रदर्शन करने को बाध्य हो गए। भोर से ही बिना भोजन पानी के हास्टल के अदंर बंद छात्रों को बाहर आने के लिए विद्यालय के उप प्राचार्या सीपी राय और अध्यापक छात्रों को मनाकर बाहर आने की मशक्कत करते रहे, लेकिन छात्र जिलाधिकारी अरुण कुमार के आने पर गेट खोलने की जिद में पर अड़े रहे।

विज्ञापन

Arbitrary attitude, alleging bad food, students locked themselves in the hostel
डीएम के आश्वासन पर शांत हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला
मजबूरन विद्यालय प्रबंधन ने करीब दस बजे जिलाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद करीब बारह बजे जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, सदर एसडीम हेमंत चौधरी, कोपागंज एसओ अमित मिश्रा पुलिस दल बल के साथ विद्यालय पहुंचे।यहां जिलाधिकारी सीधे हास्टल पहुंचे और उनके कहने पर हास्टल का ताला छात्रों ने खोला। इसके बाद केवल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अंदर पहुंचे। यहां करीब पंद्रह मिनट तक दोनों अधिकारियों से छात्रों ने अपनी बात रखी। इसके बाद 12 बजकर 15 मिनट पर छात्र बाहर निकले और अपना प्रदर्शन समाप्त करने की बात कही। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन से अलग से वार्ता करने के बाद दोनो अधिकारी निकल गए। जिसके बाद सदर एसडीएम हेमंत चौधरी ने अपने समक्ष ही छात्रों को भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed