फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity corporation's negligence in Energy Minister's home district: Firm's power disconnected with a week still remaining to pay the bill.

Mau News: ऊर्जा मंत्री के गृह जिले में बिजली निगम की लापरवाही, बिल जमा करने में एक सप्ताह बाकी, काट दी फर्म की बिजली

Mon, 31 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation's negligence in Energy Minister's home district: Firm's power disconnected with a week still remaining to pay the bill.
मऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के गृह जिले में बिजली निगम की कार्यप्रणाली का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार को नगर के औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर स्थित एक प्लास्टिक फर्म की बिजली आपूर्ति काट दी गई, जबकि बिल जमा करने की अंतिम तिथि में अभी करीब एक सप्ताह का समय बाकी था। आपूर्ति कटने से फर्म का काम प्रभावित हुआ तो अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद आनन-फानन में कनेक्शन जोड़ दिया गया। बिजली निगम ने गलती स्वीकार करते हुए संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फर्म के मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें बिजली का बिल दो दिन पहले ही प्राप्त हुआ था। बिल पर भुगतान की अंतिम तिथि छह सितंबर अंकित थी। उनका आरोप है कि शनिवार को बिजली निगम के कर्मचारी फर्म पर पहुंचे और बकाया बिल का हवाला देते हुए बिजली कनेक्शन काटने की बात कही।
विज्ञापन

पंकज कुमार के अनुसार, कर्मचारियों को बताया गया कि बिल जमा करने की अंतिम तिथि अभी बाकी है और उससे पहले ही भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बावजूद कर्मचारी कनेक्शन काटने पर अड़े रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से काम ठप होने लगा तो फर्म प्रबंधन ने तत्काल कर्मचारियों को भेजकर बिजली बिल जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्म प्रबंधन का आरोप है कि करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से प्लास्टिक दाना तैयार करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई। मशीनों के बंद रहने के कारण हजारों रुपये का कच्चा माल खराब होने की स्थिति में पहुंच गया। वहीं, बड़ी संख्या में श्रमिक भी काम ठप होने के कारण खाली बैठे रहे। इससे फर्म को आर्थिक नुकसान की आशंका जताई गई।

अधीक्षण अभियंता मागेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित कर्मचारी की लापरवाही के चलते यह स्थिति बनी। मामले में अधिशासी अभियंता की ओर से संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed