फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Appointment letters distributed to Anganwadi workers.

Mau News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Wed, 09 Sep 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters distributed to Anganwadi workers.
Photo Title
नगर पालिका परिषद के कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासक मनोज कुमार राय और मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान ‘स्वस्थ बच्चा, शिक्षित समाज’ और ‘कुपोषण का चक्र तोड़ें’ जैसे संदेशों के माध्यम से पोषण जागरूकता पर जोर दिया गया। सैम श्रेणी से बाहर आए बच्चों की माताओं को भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र और साड़ी प्रदान की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के समग्र विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही अभिभावकों को पोषाहार की जानकारी देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब एक अतिरिक्त साड़ी दी जा रही है। इसके अलावा कैशलेस सुविधा, स्मार्टफोन उपलब्ध कराने और मानदेय बढ़ाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और पोषक सामग्रियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed