फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Apart from Utsarga, there is no stoppage of other express trains, residents of Ratanpura

उत्सर्ग के अलावा दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से हलकान रतनपुरा वासी

Mon, 16 Aug 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Apart from Utsarga, there is no stoppage of other express trains, residents of Ratanpura
रतनपुरा जिले के रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि जिले का प्रमुख बाजार होने के चलते बड़ी संख्या में यहां से व्यापारी विभिन्न जगहों के लिए मऊ या बलिया जाकर ट्रेनें में यात्रा करने को बाध्य हो रहे है। जनहित में यहां से गुजरनी वाली दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन

बताते चले कि रतनपुरा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेेन गुजरती हैं, लेकिन केवल उत्सर्ग एक्सप्रेस के अलावा कोई एक्सप्रेस नहीं रुकती है। जबकि स्टेशन से साबरमती एक्सप्रेस, सरजू-जमुना एक्सप्रेस पूर्वांचल गोरखपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा, सूरत-छपरा, गरीब नवाज एक्सप्रेस, जैसी एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता है। ऐसे में महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टेेशन पर ठहराव न होने से रतनपुरा के यात्रियों को 21 किलोमीटर दूर मऊ जंक्शन या 45 किमी दूर बलिया जंक्शन जाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर अरविंद कुमार, राम मोहन कुमार, अहमद अंसारी, निसार अहमद, सुनील कुमार, परमात्मा नंद सिंह आदि क्षेत्रवासियों का कहना है कि साबरमति एक्सप्रेस और सरयु जमुना एक्सप्रेस के ठहराव के लिए कई बार रेलवे प्रबंधन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। मांग की इन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर किया जाए जिससे क्षेत्र की जनता लाभांवित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed