फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Any offenders will hook : SP

अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल: एसपी

Sat, 26 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 26 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Any offenders will hook : SP
नवागत पुलिस अधीक्षक शिवप्रताप उपाध्याय ने शनिवार को कार्यभार संभाला। इसके  उपरांत पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव, त्योहार और अपराध पर पुलिस का ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। पुलिस के सामने यही तीन सबसे प्रमुख चुनौती है। कहा कि अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



कहा कि जिले में  त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए उनका प्रयास रहेगा कि सौहार्द के  साथ लोग एक दूसरे के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। किसी  प्रकार के माहौल खराब होने की दशा में तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि  ऐसे लोगों के विरुद्ध शुरुआती कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन



 कहा कि त्योहार में  व्यवधान डालने वाले कत्तई बख्शे नहीं जाएंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से  संपन्न कराए जाने को लेकर कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर यहां पहले ही  कार्रवाई हो चुकी है। चुनाव में अपराधिकयों पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपराधी अगर किसी  प्रकार का चुनाव में दखलअंदाजी कर अपना दबाव बनाने का प्रयास किए तो उनके  गुर्गों की खैर नहीं। कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जाएगा।



 इसके लिए थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे।  उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार  जनता की समस्याओं का निराकरण एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी प्रकार  के प्रयास किए जाएंगे।


 पुलिस अधीक्षक शिवप्रताप उपाध्याय वर्ष 2006 बैच के आईपीएस  अधिकारी हैं। इसके पूर्व पीएचक्यू में एसपी कार्मिक के पद पर     तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed