{"_id":"6abbffa81a34e71cbf0c4a52","slug":"anuradha-and-krishika-won-silver-medals-in-the-yoga-asana-competition-mau-news-c-295-1-mau1002-152798-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: योगासन प्रतियोगिता में अनुराधा और कृषिका ने जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: योगासन प्रतियोगिता में अनुराधा और कृषिका ने जीता सिल्वर मेडल
विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक के भारथिया कादीपुर प्राथमिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुर
कोपागंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर की छात्राओं अनुराधा चौहान और कृषिका चौहान ने माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय योगासन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों छात्राओं ने अंडर-14 बालिका संवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फैजुल्लाहपुर के परिसर में आयोजित जनपदीय योगासन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर की अनुराधा चौहान और कृषिका चौहान ने कोच एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। दोनों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका मीना राय ने दोनों छात्राओं और योगा टीम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र कुमार सिंह, शिवाकांत सिंह, कमलेश कुमार, अरविंद आर्य, भोला यादव आदि लोगों ने दोनों को बधाई दी।