फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ants emerging along with water from handpump; protest held.

Mau News: हैंडपंप से पानी के साथ निकल रहीं चींटियां, किया प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ants emerging along with water from handpump; protest held.
मऊ के दुबारी में हैंडपंप से चींटियां निकलने पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
फतहपुर मंडाव ब्लॉक के दुबारी ग्राम पंचायत स्थित ईदगाह के पास लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी के साथ चींटियां निकलने से पेयजल पीने योग्य नहीं रह गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को हैंडपंप के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए हैंडपंप की मरम्मत कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे मेहंदी हसन, मुमताज, गुड्डू भाई, लालू, सिराज, मिराज, मुन्ना भाई, जुम्मन भाई, राशिद और साजिद आदि लोगों ने बताया कि बीते कई माह से हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है, जिसमें चींटियां भी आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तर पर की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी पीने से स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

------
वर्जन
हैंडपंप की खबर में वर्जन

इस मामले में किसी ने अवगत नहीं कराया था। गर्मी के मौसम में पेयजल सबसे जरूरी है। सचिव और प्रधान से बात करके हैंडपंप को ठीक कराया जाएगा। -अनिल कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed