फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anti-Romeo squad nabs 20 bike-riding miscreants, seizes one bike

Mau News: एंटी रोमियो की टीम ने बाइक सवार 20 मनचलों को पकड़ा, एक बाइक सीज की

Sat, 27 Sep 2025 09:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Anti-Romeo squad nabs 20 bike-riding miscreants, seizes one bike
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत एंटी रोमियो की टीम ने शुक्रवार सुबह ही स्कूल और कॉलेजों के आसपास निगरानी की। वहां अनावश्यक बाइक से चक्कर काट रहे 20 मनचलों को हिरासत में लिया गया। एक बाइक भी सीज की गई। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने पर आसपास मनचलों की संख्या बढ़ जाती है, इससे छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं। एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 बाइकों पर सवार 20 मनचलों को हिरासत में लेकर थाने आई। इनमें से 13 नाबालिग मिले। इनसे बंधपत्र भरवाकर छोड़ दिया गया। सात युवकों का चालान कर न्यायालय भेजा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मनचलों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed