{"_id":"6a416487b549e39c2801ecfa","slug":"anti-polio-drops-administered-to-168-lakh-children-mau-news-c-295-1-svns1028-147766-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 1.68 लाख बच्चों को दी पोलियोरोधी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 1.68 लाख बच्चों को दी पोलियोरोधी खुराक
विज्ञापन
नगर के शाही कटरे के मैदान में नौनिहाल को पोलियो खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुभा
- फोटो : सांकेतिक
मऊ। रविवार को पल्स पोलियाे अभियान का शुभारंभ किया गया। शाही कटरे के मैदान में अभियान का शुभारंभ शाही इमाम मौलाना खुर्शीद अहमद साहब मिफ़ताही ने बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर किया। जिले में 1322 बूथों पर एक लाख 68 हजार 740 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिरक्षण डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य जिले के शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चे को पोलियो की दवा दिलाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे।
शाही इमाम मौलाना खुर्शीद अहमद साहब मिफ़ताही ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य दिलाएं। कार्यक्रम में मौलाना इफ्तेखर अहमद मिफ़ताही, स्टेट आब्जर्बर डाॅ. अंबरीश, मंडलीय परिवार नियोजन प्रबंधक आशीष त्रिपाठी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
बोझी : रविवार को क्षेत्र के हड़हुआ, सोनाडीह, थानीदास मोड़, नवाकपुरा, खनिगह और पिडऊत सिंहपुर सहित विभिन्न पोलियो बूथों का पर्यवेक्षक डीआईसी मैनेजर अरविंद वर्मा और बीसीपीएम प्रेमलता गुप्ता ने निरीक्षण किया। क्षेत्र में 121 पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवादी गई।
वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी के अधीक्षक रामबदन ने खैराबाद गांव में अभियान का शुभारंभ किया।
मधुबन : तहसील क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान की शुरुआत हुई। सीएचसी फतेहपुर मंडाव पर प्रभारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय, पीएचसी मधुबन पर डॉ. मारकंडेय यादव ने अभियान की शुरुआत की। सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 तक चले इस अभियान में पहले दिन 500 से अधिक बच्चों को दवा दी गई। सीएचसी फतेहपुर मंडाव पर 196 तो पीएचसी मधुबन पर 112 बच्चों को दवा दी गई।