फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Answer books will be evaluated at four secondary schools

Mau News: चार माध्यमिक विद्यालयों पर होगा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Fri, 08 Mar 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Answer books will be evaluated at four secondary schools
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने में दो दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन अब बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। बोर्ड ने 16 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने के निर्देश हैं। 13 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में मूल्यांकन के लिए चार माध्यमिक विद्यालयों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड से मंजूरी के बाद इन विद्यालयों पर मूल्यांकन केंद्र की जरूरतों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा नौ मार्च को समाप्त होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाएं आने लगेंगी। उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर सीधे पहुंचेंगी। विभाग की तरफ से नगर के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, नेहरु इंटर कॉलेज रतनपुरा तथा टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रस्तावित किया गया है। बोर्ड से 16 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने के निर्देश हैं। 13 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मूल्यांकन 31 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

इसी बीच होली की वजह से 24 से 26 मार्च तक मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा। बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद तैयारी की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रस्तावित मूल्यांकन केंद्रों पर तैयारी चल रही है। मूल्यांकन केंद्र पर पेयजल, शौचालय आदि के प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा सभी कमरों में बिजली, पंखा, बेंच, मेज आदि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। इसकी रिकार्डिंग की जांच जरूरत पड़ने पर अधिकारी करेंगे। परीक्षक के एक बार विद्यालय में प्रवेश करने के बाद उसे मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद ही बाहर जाने दिया जाएगा। किसी बाहरी व्यक्ति काे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार माध्यमिक विद्यालयों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड के दिशा निर्देश मिलने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed