फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anshu became the fastest runner in the boys category, Aradhana in the girls category.

Mau News: बालक वर्ग में अंशु, बालिका में आराधना बनी सबसे तेज धावक

Sun, 14 Jan 2024 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anshu became the fastest runner in the boys category, Aradhana in the girls category.
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय ब्लाक के बरहदपुर गांव में मकर संक्रांति पर रविवार को युवा शक्ति दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक और बालिकाओं की विभिन्न वर्गों की दौड़ प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंशु और बालिका वर्ग में आराधना ने सबसे तेज धावक होने का खिताब जीता। बालक वर्ग 1000 मीटर दौड़ में शुभम पाल ने पहला और राजन विश्वकर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में अभिषेक पटेल ने पहला जबकि सुंदरम शर्मा ने दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रिया ने प्रथम और नीलम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग 200 मीटर में आदित्य ने पहला और रंजीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग 200 मीटर में प्रार्थना को प्रथम रूबी को द्वितीय स्थान मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेत्री सीता राय ने किया। समापन ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह ने किया किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए खेल प्रतियोगिताओं के महत्व गिनाए। मौके पर श्यामसुंदर चौबे, अजीत सिंह, अमित सिंह, सुनील चौबे, पंडित हरिओम शरण, संजीव द्विवेदी, ज्योतिरादित्य राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed