फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Annual Urs to be celebrated at the shrines of two Sufi saints

Mau News: दो सूफी संतों के मजार पर मनाया जाएगा सालाना उर्स

Wed, 08 Apr 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Annual Urs to be celebrated at the shrines of two Sufi saints
मधुबन तहसील क्षेत्र के उंदुरा स्थित दो सूफी संतों के मजार पर 8 और 9 अप्रैल को सालाना उर्स मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और दूर-दराज से जायरीन पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मजार परिसर की साफ-सफाई और सजावट का कार्य तेजी से चलता रहा। बाहर से आए जायरीन अपने ठहरने के लिए टेंट लगाने में जुटे रहे। 8 अप्रैल को जायरीनों का बटोर होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

हजरत शाह मुहम्मद मोईनुद्दीन का 78वां और हजरत शाह मुहम्मद मुख्तार अहमद साहब का 40वां उर्स है, जिसमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और गुजरात समेत कई राज्यों से जायरीन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजार कमेटी के अध्यक्ष शाह गुलाम मुहम्मद नूरानी ने बताया कि 8 अप्रैल को रात 11:30 बजे से गुस्ल मजार शरीफ (संदल) की रस्म अदा की जाएगी और रात एक बजे से नातिया कव्वाली का आयोजन होगा।
9 अप्रैल को सुबह 8 बजे कुरआनख्वानी, 10 बजे मिलाद शरीफ, दोपहर एक बजे महफिल-ए-शमा (कव्वाली) और शाम 5 बजे चादर का जुलूस निकलेगा। शाम 6:30 बजे तक चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। रात 11:30 बजे फिर से नातिया कव्वाली होगी।

आयोजकों ने बताया कि लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह मजार हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है, जहां सभी धर्मों के लोग आस्था के साथ पहुंचते हैं।
उर्स को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए शाह मुहम्मद इकबाल, शाह मुहम्मद अहमद, कमलेश प्रधान, राकेश सिंह, वीरेंद्र यादव, शाह मुहम्मद शाहिद, रामप्रीत यादव आदि लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed