फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Annual examinations of council schools started amidst chaos

Mau News: अव्यवस्था के बीच शुरू हुई परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं

Tue, 25 Mar 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations of council schools started amidst chaos
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं पहले दिन सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। प्राथमिक और जूनियर में प्रथम पाली में जिले के कई विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुसार पेपर कम रहे। इसके चलतेे शिक्षकों को प्रश्नपत्र का फोटो स्टेट कराना पड़ा। कई विद्यालयों पर छात्र संख्या से अधिक पेपर पहुंच गए। अधिकारियों का दावा था कि जहां पेपर कम था वहां कुछ ही देर में प्रश्नपत्र पहुंचा दिया गया। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए जिलास्तरीय और ब्लॉकस्तरीय सचल दल ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। परीक्षा में 1.31 लाख के सापेक्ष 1.22 लाख बच्चे परीक्षा मेें शामिल हुए।
विज्ञापन

जिले में 1208 विद्यालयों में 1.31 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। विभाग की तरफ से परीक्षा शुरू होने के एक दिन पूर्व ही प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचा दी गई थी। लेकिन सोमवार को परीक्षा की पहली पाली शुरू हुई तो विद्यालयों में अव्यवस्था दिखी। पहली पाली में कक्षा एक की मौखिक, कक्षा दो, कक्षा तीन की गणित, कक्षा चार, कक्षा पांच, छठवीं कक्षा की हिंदी, सातवीं, आठवीं कक्षा का विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र रहा।
विज्ञापन

दूसरी पाली मेेें तीसरी कक्षा से आठवीं कक्षा का संस्कृत, उर्दू प्रश्नपत्र रहा। परीक्षा जब शुरू हुई तो किसी विद्यालय में प्रश्नपत्र कम रहा, तो किसी विद्यालय में छात्र संख्या से ज्यादा प्रश्नपत्र पहुंच गया। शिक्षकों को प्रश्नपत्र का फोटोस्टेट कराकर वितरित कराना पड़ा। तलवार लटकने के भय से शिक्षक बीआरसी में शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिला: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षा के पहले दिन काफी अव्यवस्था रही। खनिगह कंपोजिट विद्यालय में 138 मे 125 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। विभाग से भेजे गए पेपर में से पांच पेपर कम आए। शिक्षकों ने फोटो स्टेट कराकर वितरित कराया।
कोपागंज: स्थानीय कसबा सहित क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा हुई। प्राथमिक विद्यालय पारा मुबारकपुर में 265 के सापेक्ष 225 बच्चे शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय ककराडीह में 62 के सापेक्ष 54 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। दोहरीघाट / कुसुम्हा। दोहरीघाट कस्बा स्थित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा हुई। विद्यालय में 170 के सापेक्ष 162बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।
रानीपुर: क्षेत्र के खुरहट उच्च प्राथमिक विद्यालय में 101 के सापेक्ष 89 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। वहीं कंपोजिट विद्यालय काझाा नंबर दो में 221 के सापेक्ष 216बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।

चिरैयाकोट: स्थानीय कस्बा स्थित पीएम कंपोजिट स्कूल करमी में 290 के सापेक्ष 278 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा शुरू हुई तो दो पेपर, कापी कम मिली। शिकायत करने पर बीआरसी से उपलब्ध कराया गया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराई गई है। जहां पेपर कम गए थे। वहां कुछ ही देर बाद पहुंचा दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed