घोसी। स्थानीय नगर के बड़ागांव शिया मुहल्ले में शुक्रवार को कर्बला के 72 शहीदों की याद में 72 ताबूत निकाले गए। शिया समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन और उनके परिवार की शहादत को याद किया।
अंजुमनों ने नौहाख्वानी एवं सीनाज़नी कर पूर्वजों को याद कर मातम मनाया। अंजुमनों के नौहा पढ़ने के दौरान मौलाना मुजाहिर हुसैन एवं मौलाना सैय्यद अली फकीरी ने अपनी तकरीर में बताया कि कर्बला में ईमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ कुर्बानी देकर इंसानियत को बचाया है। यज़ीद मेरे नाना रसूले खुदा के दिन को तुम बर्बाद नहीं कर सकते चाहे मुझे और मेरे साथियों का कत्ल करवा दो। उसी की याद में नगर के बड़ागांव में 72 ताबूत का मातम मनाया गया। इस दौरान 72 ताबूत की पहचान ज़ीशान हैदर ने एक-एक कर सभी के नामों से साथ इमाम हुसैन उनके साथियों का तआरूफ कराया।
इस अवसर पर अलमदार हुसैन, फैज शब्बर, अली मुर्तज़ा, जहीर अब्बास, गुलाम अब्बास, सिंबर, नूर मुहम्मद, शफकत तकी आदि मौजूद रहे। संवाद