{"_id":"614a203c8ebc3ec91f25ebce","slug":"anjani-won-bronze-medal-in-army-sports-of-india-mau-news-vns6129450114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजनी ने आर्मी स्पोर्टस ऑफ़ इंडिया में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजनी ने आर्मी स्पोर्टस ऑफ़ इंडिया में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
मऊ। क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी अंजनी कुमार सिंह ने नेशनल स्टेडियम वारंगल तेलंगाना में 14 से 18 सितंबर तक आयोजित 60 वां राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 50 किमी रेस वाक में आर्मी स्पोर्ट्स आफ इंडिया की तरफ से स्पोर्ट्स में क्वालीफाई कर कांस्य पदक हासिल किया है। इससे जिले में हर्ष का माहौल है। साथ ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
शुरुआती समय से ही अंजनी कुमार सिंह खेलकूद में रुचि लेते रहे हैं।स्कूली प्रतियोगिता में अव्वल आते रहे। पूरा परिवार इनके खेल में रुचि को देखते हुए सपोर्ट किया। वर्ष 2006 में अंजनी कुमार सिंह की उम्र 12 वर्ष की थी उस समय छठवीं कक्षा पास कर सातवीं कक्षा में प्रवेश लिया। इनके बड़े पिता सूबेदार रामनाथ सिंह जो राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में सेवारत थे। अंजनी कुमार सिंह को फतेहगढ़ बुलाकर भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार करने लगे।
वहीं स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया में अंजनी कुमार सिंह का चयन हो गया। खेल कोटे से सेना में नायक के पद पर तैनाती मिल गई। सेना में अंजनी कुमार सिंह पिछले चार वर्षों से आर्मी स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया सेना की तरफ से खेलते हुए तीसरा स्थान पाकर कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अपने संदेश में अंजनी कुमार सिंह ने कहा है कि कड़ी मेहनत से अभ्यास किया जाए तो सफलता मिलना निश्चित है।