{"_id":"609030918ebc3ee9255df846","slug":"anita-821-and-yashoda-won-by-600-votes-mau-news-vns5878588194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीता मौर्या ने रेकार्ड 821 मतों से प्रतिद्वंदी को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीता मौर्या ने रेकार्ड 821 मतों से प्रतिद्वंदी को पछाड़ा
विज्ञापन
रतनपुरा। पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर किसी ने कम तो किसी ने भारी मतों से जीत दर्ज कराई। वहीं कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। छिछोर करोंदी ग्राम पंचायत की अनीता मौर्या पत्नी मुरलीधर मौर्या ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान हदीश अहमद को 821 मतों से पराजित किया। वहीं पीपरसाथ ग्राम पंचायत में यशोदा देवी ने 600 मतों से सविता यादव को पराजित किया। जबकि जगदीशपुर ग्राम पंचायत में कंचन सिंह ने मात्र 2 मतों से विजयी हुईं। प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार ने पुन: मतगणना का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
जिला पंचायत वार्ड नंबर 9 से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रत्याशी किरन सिंह को सर्वाधिक मत मिले। वार्ड नंबर 8 बिलौंझा से बबलू यादव ने सर्वाधिक मत प्राप्त किया वही जिला पंचायत वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार यादव ने अन्य प्रत्याशियों की अपेक्षा सर्वाधिक मत प्राप्त किया। जिला पंचायत की सीट वार्ड नंबर 11 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी बबलू यादव सभी प्रत्याशियों से आगे चल रहे थे। इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों को पराजय का सामना करना पड़ा। पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय कुमार राजभर जहां ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत दोनों सीटों से अपनी पत्नी और अपने पुत्र वधू को मैदान में उतारे थे। दोनों को सफलता नहीं मिली। वहीं वर्तमान ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार धुसिया ने भी अपनी पत्नी को ग्राम प्रधान पद के चुनावी समर में उतारा था लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह भी ग्राम प्रधान पद के चुनावी समर में मैदान में थे परंतु उन्हें भी असफलता हाथ लगी।