{"_id":"68dad70360e60ce13c09be61","slug":"animal-smuggler-injured-in-encounter-shot-in-leg-two-arrested-mau-news-c-295-1-mau1001-134320-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल तस्कर दिलशाद को ले जाते पुलिसकर्मी
चिरैयाकोट, मऊ। चिरैयाकोट पुलिस ने सोमवार तड़के हाफिजपुर पुल के पास मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है।
एसपी इलामारन जी ने बताया कि चिरैयाकोट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो लोगों के पशुओं के काटने का वीडियो वायरल हुआ था। वह दोनों बाइक से हाफिजपुर पुलिया से आ रहे हैं। मांस बेचने के लिए गाजीपुर जाएंगे। इस सूचना के बाद चिरैयाकोट के निरीक्षक योगेश यादव अपनी टीम के साथ सिरसा मोड़ पर पहुंचे। इंतजार करने लगे। कुछ ही देर में बाइक से दो लोग आते दिखे, पास आने पर पुलिस ने टॉर्च दिखाकर उन्हें रुकने को कहा। इसके बाद दोनों मुड़कर भागने लगे। भागते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों बाइक समेत गिर गए। इस बीच जब पुलिस टीम करीब पहुंची तो एक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसमें प्रभारी निरीक्षक चिरैयाकोट और साथी पुलिसकर्मी बल-बाल बच गये, बार-बार कहने के बाद भी जब बदमाशों ने सरेंडर नहीं किया। पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने आत्म रक्षा में फायर किया, एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। दूसरा आरोपी भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने बताया कि वायरल वीडियो में वही हैं। वह मांस को बोरी में भरकर बेचने जा रहे थे । घायल बदमाश को पुलिस की निगरानी में पीएचसी रानीपुर भेजा गया। आरोपियों को 4.50 बजे पुलिस ने हिरासत में लिया। पहचान चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के वार्ड 15 जमीन बुढ़ान निवासी दिलशाद कुरैशी उर्फ मल्लू और रेहान उर्फ शेरू के रूप में हुई। दोनों के पास से तमंचा और चार कारतूस के अलावा प्रतिबंधित पशु का सात किलो मांस मिला है।
..................
दिलशाद पर पहले से ही छह मुकदमें
दोनों तस्करों पर पहले से कई मामले चल रहे हैं। थाना प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि दिलशाद कुरैशी पर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम, धारा 110 जी सीआरपीसी, पशु निवारण अधिनियम के साथ गैंगस्टर एक्ट और गुंडा नियंत्रण अधिनियम, आर्म्स एक्ट में छह मामले दर्ज हैं। रेहान पर भी आर्म्स एक्ट का मामला चल रहा है।