फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry villagers stopped road construction work

आक्रोशित ग्रामीणों ने रोकवाया सड़क निर्माण कार्य

Sat, 29 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers stopped road construction work
कोपागंज /घोसी। 25 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही मूंगमास से गोड़सरा सड़क में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को निर्माण कार्य बंद करा दिया। कार्य बंद होने की सूचना पर लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए कार्य शुरू कराने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जिलाधिकारी से मिलने की बात कही।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा गोड़सरा में मूंगमास से लेकर गोड़सरा तक पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने से लोगों में रोष है। लोगों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयुक्त किये जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सूबेदार यादव, रामध्यान यादव, दिनेश यादव, मनीष पांडेय, अलगू प्रजापति, कांता यादव, जुगनू पांडेय, कालीचरण आदि ने ठेकेदार पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग करने का आरोप लगया। कहा कि निर्माण के दौरान सड़क समतल होनी चाहिए लेकिन गड्ढों को अच्छी तरह बिना भरे ही कार्य किया जा रहा। ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण बंद कराने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जेई विनोद सिंह ने ग्रामीणों को कम बजट का हवाला देते हुए कार्य शुरू कराने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने और काम बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed