फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry villagers demonstrated due to stoppage of drinking water supply

Mau News: पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Apr 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers demonstrated due to stoppage of drinking water supply
दुबारी। जिले में गर्मी ने दस्तक दे दी है। बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को लेकर जिम्मेदार उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। सोमवार को मधुबन तहसील के दुबारी ग्राम पंचायत के कई पुरवों के ग्रामीणों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुहम्मद शफी गल्ली मार्ग पर तीस मिनट तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि छह माह से आरओ प्लांट जहां खराब पड़ा हैं, वहीं जलनिगम की पेयजल आपूर्ति भी बाधित है, वहीं दुबारी में जलस्तर नीचे गिरने से हैंडपंप भी शोपीस बने हुए हैं। बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे दुबारी ग्राम पंचायत निवासी रमेश गुप्ता, संजय कुमार, गुड्डू, राजू, छेदी, अलीशेर, शमसाद, गयानंद, अमित, नूर हसन, मुमताज, पिंटू, बंगाली, संतू, साहिद सहित अन्य ग्रामीण दुबारी में पेयजल व्यवस्था ठप होने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुहम्मद शफी गल्ली मार्ग में जमा हुए। यहां इन ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि ग्राम सभा की तरफ से लगा आरओ प्लांट छह माह से बंद हो गया है। वहीं, जलनिगम की पेयजल आपूर्ति भी आए दिन लीकेज के चलते सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। ऐसे में अभी से पड़ रही गर्मी के इस मौसम में पानी के लिए ग्रामीणों को करीब पांच सौ मीटर दूर पचई पट्टी में लगे एक हैंडपंप से शुद्ध पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। बताया कि जलस्तर नीचे गिरने से कई हैंडपंप शोपीस बन गए हैं, किसी हैंडपंप से पानी आ रहा है तो वह गंदा। ऐसे में पचई पट्टी में लगे हैंडपंप से पानी भरने को लेकर सुबह से ग्रामीण लाइन लगाकर पानी भर रहे हैं। बताया कि पेयजल की इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed