फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry people locked up sub center due to power cut

बिजली कटौती से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला

Wed, 15 Jul 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Angry people locked up sub center due to power cut
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हिरनपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बिजली रहने के बाद भी आपूर्ति ठप रहने से नाराज कांझा गांव के लोगों ने बुधवार की शाम 7 बजे उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही विद्य़त उपकेंद्र में ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर ताला खुलवाया, साथ ही लोगों को आपूर्ति मिलने का आश्वासन देकर वापस कर दिया।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हिरनपुर गांव के पास विद्युत उपकेंद्र स्थापित है। यहां से तीन फीटर से हिरनपुर, कांझा और सेचूइ गांव को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बुधवार की शाम किसी कारण से कांझा गांव की आपूर्ति ठप कर बिजली कर्मचारी हिरनपुर और सेचूइ की आपूर्ति को बहाल रखे थे। शाम को सात बजे के करीब कांझा के कुछ युवक विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। इस दौरान भीड़ ने जेई को बुरा भला कहते हुए जमकर हंगामा किए।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली उपकेंद्र में ताला बंदी कर दिए। जेई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद आपूर्ति बहाल कराई। इस बाबत बात करने पर जेई छोटे लाल का कहना था कि विद्युत भार अधिक होने के चलते फिटर को बंद कर बारी बारी सें आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed