{"_id":"601edde38ebc3e4a171663f0","slug":"angry-farmers-blocked-the-paddy-purchase-mau-news-vns573238397","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी जनपद के किसानों के नाम पर हो रही है धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी जनपद के किसानों के नाम पर हो रही है धान की खरीद
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना के सलाहाबाद में धान खरीद ठप होने पर सड़क जाम करते किसान।
- फोटो : MAU
बढुआ गोदाम। सलाहाबाद साधन सहकारी समिति पर तीन दिन से धान की खरीद बंद होने से नाराज किसानों ने शनिवार को सलाहाबाद बाजार में सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जाम के चलते एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा जिससे लोग परेशान रहे। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने धान खरीद का आश्वासन देकर किसानों को समझाकर जाम खत्म कराया।
परदहां ब्लाक क्षेत्र के सलाहाबाद गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर तीन दिनों से धान की खरीद बंद हैं जबकि धान से लदी दस से अधिक ट्रालियां समिति पर खड़ी हैं। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को सलाहाबाद बाजार में सड़क को जाम कर धरना दिया। सरकार और जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। किसानों का आरोप हैं कि अभी भी धान खरीद बाकी हैं और तीन दिनों से समिति पर ताला लटका है। जाम के चलते एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं । सूचना पर सीओ सिटी और सरायलखंसी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। सीओ सिटी ने किसानों को धान खरीद शुरू करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
-
सिर्फ 118 किसानों के धान की हुई खरीद
बढुआगोदाम। सलाहाबाद साधन सहकारी समिति पर 285 किसानों ने धान बिक्री के लिए सलाहाबाद समिति पर पंजीकरण कराया था लेकिन अभी तक सिर्फ 118 किसानों के धान की खरीद हुई है। 167 किसानों के धान की खरीदारी अभी बाकी है। लगातार तीन दिनों से साधन सहकारी समिति सलाहाबाद पर धान की खरीद बंद हैं और समिति पर ताला लगा है।
विज्ञापन
पड़ोसी जिलों के किसानों के नाम पर हो रही धान की खरीद
मऊ। तीन माह पहले पंजीकरण कराने वाले जिले के किसान धान बेचने के लिए अपनी बारी का इंतजाम कर रहे हैं जबकि केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से बिचौलिए पड़ोसी जनपदों के किसानों के नाम पर धान बेच रहे हैं। जिले के चिरैयाकोट क्रय केंद्र पर आजमगढ़ के जगदीशपुर गांव निवासी विद्या सिंह , बैजनाथपुर निवासी अरविंद पांडेय, टोडरपुर निवासी भानु प्रताप, शमशेर बहादुर सिंह जिगरसंडी निवासी रामअवध पांडेय, हठौता निवासी दिलीप कुमार, तेलूहा निवासी फूलचंद यादव आदि कई किसानों का धान खरीद लिया गया है। जिले के अधिकतर सीमावर्ती क्रय केंद्रों पर पड़ोसी जनपदों के किसानों के नाम पर बिचौलिए धान बेच रहे हैं। किसान नेता देवप्रकाश राय, राकेश सिंह, देवेंद्र मिश्र और गया यादव ने कहा कि जिले में पड़ोसी जिलों के किसानों का धान खरीदा जाना अनुचित है। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ एके सिन्हा ने कहा कि एसडीएम के सत्यापन के बाद ही किसानों का धान खरीदा जाता है। गैर जनपद के किसानों का धान खरीदने की बात संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।