फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   angry family protest in front of police station highway in mau accused of child theft after operation by private hospital doctor

मऊः बच्चा चोरी का आरोप लगाकर हाईवे जाम, डॉक्टर का दावा- महिला गर्भवती ही नहीं थी

Sat, 11 Sep 2021 09:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Sep 2021 09:37 PM IST
सार

परिवार वाले महिला को लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने कहा तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेने के लिए महिला की सास को घर भेज दिया। इस दौरान गर्भवती का ऑपरेशन कर दिया गया।

विज्ञापन
angry family protest in front of police station highway in mau accused of child theft after operation by private hospital doctor
बच्चा चोरी का आरोप लगाकर थाने का घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महिला ने निजी चिकित्सक पर ऑपरेशन के बाद पैदा हुए बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया। इसको लेकर शनिवार को दोपहर महिला के परिजनों ने आधे घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह जाम समाप्त कराया। उधर, डॉक्टर का दावा है कि महिला गर्भवती ही नहीं थी। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। 

विज्ञापन


मऊ जिले के दोहरीघाट कस्बे के सदर बाजार की गीता देवी ने बताया कि उनकी बहू अनीता साहनी गर्भवती थी। दर्द होने पर वह उसे लेकर शुक्रवार की शाम को एक नर्स के यहां गईं। नर्स ने दो इंजेक्शन देने के बाद एक निजी हास्पिटल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


परिवार वाले महिला को लेकर चिकित्सक के पास गए तो उन्होंने तुरंत आपरेशन करने के लिए कहा और पैंतीस हजार रुपये खर्च बताया। महिला ने पांच हजार रुपये जमा कर दिए। गीता देवी ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेने के लिए उन्हें घर भेज दिया और इसी दौरान उनकी बहू का ऑपरेशन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर मामले की लीपापोती का आरोप

जब वह घर से अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेकर गईं तो चिकित्सक ने कहा कि इसके पेट में बच्चा था ही नहीं। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए चिकित्सक पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद शनिवार सुबह नौ बजे परिवार वाले और अन्य लोग थाने पहुंचे तथा डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बच्चा वापस कराने की मांग की।

इसके बाद महिलाओं ने दोपहर करीब एक बजे पुलिस पर मामले की लीपापोती का आरोप लगाकर थाने के समीप जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने समझा-बुझाकर आधे घंटे में जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष का कहना है कि डॉक्टर के अनुसार महिला के पेट में बच्चा था ही नहीं। उसकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखी गई। दो रिपोर्ट में नो प्रेग्नेंसी लिखी है।

डॉक्टर ने कहा- ऑपरेशन नहीं किया

पुलिस ने सीएचसी के अधीक्षक डा. फैजान को थाने में बुलाकर महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाई। उन्होंने भी महिला के गर्भवती न होने की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को थाने में बुलाकर पूछताछ की। डॉक्टर ने बताया कि उसने आपरेशन नहीं किया है, बल्कि अत्यधिक ब्लीडिंग के कारण सफाई की गई है। एसओ ने बताया कि महिला के परिवार वाले डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को तैयार नहीं हुए और बाहर ही समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed