फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angered by domestic dispute, a mason committed suicide by hanging himself.

Mau News: घरेलू कलह से क्षुब्ध राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 02 Apr 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Angered by domestic dispute, a mason committed suicide by hanging himself.
मधुबन। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड पांच निवासी एक युवक ने रविवार की रात अपने कमरे में पंखे के हुक से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई जब मृतक की पत्नी उसे जगाने के लिए कमरे में गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नं पांच उसुरी निवासी दिलीप राजभर ( 32 ) पुत्र राजेंद्र राजभर राजमिस्त्री का कार्य करता था। रविवार की शाम कार्य से घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी कुसुम से विवाद हो गया। भोजन के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया तो वहीं पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ बगल के कमरे में सोने चलीं गई। सोमवार की तड़के पत्नी कुसुम देवी कमरे को खोलने की आवाज देने लगी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद जैसे तैसे कमरे को खोला गया तो कमरे के पंखे के हुक में दिलीप का शव लटका हुआ था। यह देख पत्नी चिल्लाने लगी, पत्नी की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना से वार्ड के लोग सकते में हैं। इस बाबत मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्रनाथ राय ने बताया कि किसी के द्वारा तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक अपने दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। शादी के उपरांत अपने माता-पिता से अलग रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed