फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anger burst on the plight of the martyr route, jam

शहीद मार्ग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, जाम

Wed, 03 Aug 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 03 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Anger burst on the plight of the martyr route, jam
सेमरीपुर जमालपुर गांव के पास बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर चक्काजाम करते लोग। - फोटो : मऊ
शहीद मार्ग की बदहाली के विरोध में कल्पनाथ राय की बहू एवं भाजपा नेत्री सीता राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेमरीजमालपुर गांव के पास शहीद मार्ग को पूर्वाह्न लगभग नौ बजे जाम कर दिया। घंटों जाम रहने से सड़क के दोनों ओर सवारी वाहनों की कतार लग गई। अधिकारियों के समझाने के बाद अपराहन लगभग चार बजे मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

 वक्ताओं ने कहा कि शहीद मार्ग की गिनती पूर्वांचल के बेहतरीन सड़कों में की जाती थी। इसे पूर्व कैबिनेट मंत्री विकास पुरुष नाम से विख्यात कल्पनाथ राय ने बनवाया था। वर्षों से सड़क बदहाल है। मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सड़क की हालत बद से बदतर है।
विज्ञापन


मझवारा मोड़ से सेमरीसर्वानपुर तक सड़क जगह-जगह टूट गई है। शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू न होने के विरोध में भाजपा नेत्री सीता राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेमरीजमालपुर गांव के पास शहीद मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क के बीचोबीच आकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


  प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपया विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से बंदरबांट कर लिया गया, लेकिन प्रशासन की ओर से जांच तक नहीं कराई जा सकी है। गड्ढे में तब्दील सड़क पर वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। सड़क खराब होने से क्षेत्र के विकास की गति ठप हो गई है। विभागीय अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, बावजूद आश्वासन देकर मामले से पल्ला झाड़ लिया जा रहा है। सूचना पाकर प्रशासन के निर्देश पर मौके पर पहुंचे एसडीओ वीरेंद्र चौधरी, कोतवाल विश्वजीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को जाम समाप्त कराने के कहा, लेकिन आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहे। अधिकारियों के समझाने के बाद मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर चार बजे मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed